CG WEATHER : प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, तीन संभागों में शीतलहर की
रायपुर : प्रदेश में बीते कुछ सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद अब मौसम खुल गया है। इसके बाद राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही प्रदेश के तीन संभागों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। उत्तर दिशा से ठंडी हवाओं के तेजी से आने के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। सरगुजा संभाग में घना कोहरा छाने का अनुमान है।




