CG WEATHER : प्रदेश में कुछ स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश , तापमान में वृद्धि होने की संभावना
रायपुर : प्रदेश में आज भी गरज—चमक के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज—चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि आज प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छीटें पडऩे की संभावना है।
इसके अलावा प्रदेश में अधिकतम तापमानों में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन के कारण प्रात:काल में कोहरा छाए रहने की संभावना है।




