CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी महिला की जिंदगी...इंजेक्शन लगाते ही करने लगी खून की उल्टी...परिजनों ने लगाया ये आरोप

CG - झोलाछाप डॉक्टर के लापरवाही की भेंट चढ़ी महिला की जिंदगी...इंजेक्शन लगाते ही करने लगी खून की उल्टी...परिजनों ने लगाया ये आरोप
Share

 बिलासपुर। जिले से एक बार फिर झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से मरीज की मौत का मामला सामने आया है। झोलाछाप डॉक्टर से सर्दी-खांसी और बुखार का इलाज करा रही महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला को खून की उल्टी हुई, जिसके बाद गंभीर स्थिति में महिला को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।यह मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव का है। घटना के बाद से झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार क्लिनिक बंद कर फरार है। वहीं मामले की जांच कर रहे अधिकारी कार्रवाई की बात कह रहे हैं।बता दें कि, रतनपुर थाना क्षेत्र के कलमीटार गांव में सत्यजीत गोलदार मेडिकल स्टोर का संचालन करता है। मेडिकल स्टोर की आड़ में वो एक क्लिनिक भी चलाता है। जहां ग्रामीणों का इलाज किया जाता है। झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक महिला रेखा बिंझवार (35 साल) इलाज के लिए पहुंची।परिजनों के अनुसार कल रात महिला को मेडिकल संचालक दो इंजेक्शन लगाया। जिसके बाद से महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद महिला के परिजन उसे रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मामले में अफसरों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

 


Share

Leave a Reply