BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – युवती की मिली लाश : नहर के पास मिली युवती की जली हुई लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका

CG – युवती की मिली लाश : नहर के पास मिली युवती की जली हुई लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका
Share

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नहर के पास एक युवती की जली हुई लाश मिली है। युवती की हत्या कर उसे जला दिया गया। युवती की जली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

मामला जिले के उतई थाना क्षेत्र के पुरई का है। सोमवार को करगाडीह रोड पर पुरई में नहर के पासनहर के पास झाड़ियों में एक युवती की लाश मिली। युवती की लाश पूरी तरह जली हुई थी। जिसे पहचानना मुश्किल है। युवती की लाश मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।

हत्या के बाद जलाने की आशंका

जानकारी के मुताबिक़, सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने निकले हुए थे। इस दौरान उन्हें करगाडीह रोड पर झाड़ियों के पास जली हुई लाश देखी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। शव पूरी तरह जल चुका था।

जांच मे जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार, पहले युवती की हत्या कर दी गयी और फिर उसे जला दिया गया। ताकि युवती की पहचान न हो सके। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply