CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG - छोटे भाई बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG - छोटे भाई बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम
Share

 जांजगीर। जिले से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां छोटे भाई ने अपने सगे बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया है। हत्या की इस वारदात के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई रोजाना शराब के नशे में घर पर विवाद कर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।just36news

ये मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरगहनी गांव का है। जानकारी के मुताबिक भाई की हत्या करने वाले युवक का नाम बलराम साहू है। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा भाई खोजराम साहू आदतन शराबी थी। आये दिन वह शराब के नशे में घर पहुंचकर विवाद और लड़ाई-झगड़ा करता था। बड़े भाई की इन हरकतों से छोटा भाई काफी परेशान था। शराबी भाई को समझाईश के बाद भी वह मान नहीं रहा था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह भी बड़ा भाई नशे की हालत में विवाद कर रहा था। जिससे परेशान होकर छोटे भाई ने घर में रखे कुल्हाड़ी को लेकर आया और गुस्से में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस घटना में खोजराम साहू के सिर और गले पर गंभीर चोट लगने ने उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।



Share

Leave a Reply