CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : शादी का झांसा देकर युवती को लिव-इन में रखा, फिर दोस्त से कराया दुष्कर्म; वारदात के बाद जेवर लेकर फरार हुए आरोपी

CG : शादी का झांसा देकर युवती को लिव-इन में रखा, फिर दोस्त से कराया दुष्कर्म; वारदात के बाद जेवर लेकर फरार हुए आरोपी
Share

 सूरजपुर : सूरजपुर जिले में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती को लिव-इन रिलेशनशिप में रखने वाले उसके प्रेमी ने अपने ही दोस्त से उसका दुष्कर्म कराया। हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी युवती के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपने दोस्त के साथ मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके प्रेमी के सामने ही उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान प्रेमी भी वहीं मौजूद था। वारदात के बाद दोनों आरोपी युवती के जेवर लेकर मौके से फरार हो गए। घटना से परेशान युवती ने विश्रामपुर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर विश्रामपुर थाना पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Share

Leave a Reply