CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल
Share

 रायपुर।   छत्तीसगढ़ की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा। उनके प्रस्तावित दौरे को प्रदेश की  राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, नितिन नबीन रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है।

CM के आमंत्रण पर आएंगे छत्तीसगढ़

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन में तैयारियां शुरू हो सकती हैं। धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों के योगदान को याद किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा

नितिन नबीन का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार वे छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। उनके आगमन को प्रदेश बीजेपी संगठन के लिए भी अहम माना जा रहा है। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

जनजातीय गौरव दिवस का क्या है महत्व?

देश में हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी थी। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है, ऐसे में जनजातीय गौरव दिवस का विशेष महत्व है। नितिन नबीन की मौजूदगी में धरमजयगढ़ में होने वाला यह आयोजन प्रदेश की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। 



Share

Leave a Reply