BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : की शिवपुराण कथा में टेंट भुगतान को लेकर बवाल, पंडाल उखाड़ने की कोशिश

CG : की शिवपुराण कथा में टेंट भुगतान को लेकर बवाल, पंडाल उखाड़ने की कोशिश
Share

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की पांच दिवसीय शिवपुराण कथा के चौथे दिन आयोजक समिति और टेंट ठेकेदार के बीच भुगतान को लेकर जमकर विवाद हो गया। टेंट मालिक ने पैसे न मिलने के कारण पंडाल उखाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कथा मैनेजमेंट टीम के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बावजूद 1.75 लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे।

ठेकेदार ने क्या कहा?
विवाद की शुरुआत तब हुई जब टेंट ठेकेदार नरेंद्र कुमार साहू ने दावा किया कि 1.26 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ था, लेकिन अब तक उन्हें महज 26 लाख रुपये ही मिले हैं। उन्होंने कहा, पैसे नहीं मिले तो बड़ा नुकसान होगा। हम पंडाल उखाड़ ही रहे थे, लेकिन फिलहाल आश्वासन मिला है कि शेष राशि जल्द दी जाएगी। आयोजक प्रिया साहू और भूपेंद्र रिगरी ने सफाई देते हुए कहा, यह बड़ा आयोजन है, थोड़ा मनमुटाव हो जाता है। पैसे को लेकर कोई बड़ा मुद्दा नहीं है, सब संभल जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और कथा सुचारू रूप से चलती रही।



Share

Leave a Reply