CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : मुख्यमंत्री ने किया रोड शो, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन हुए शामिल

CG : मुख्यमंत्री ने किया रोड शो, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन हुए शामिल
Share

 जगदलपुर : नगर निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में माहौल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज एक दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर पहुंचने के बाद नगर के प्रमुख मार्गों पर भव्य रोड शो में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो में भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए पार्टी के विकास कार्यों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर जोर दिया। कार्यक्रम को लेकर पूरे नगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Share

Leave a Reply