CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता

CG : छत्तीसगढ़ के IAS-IPS अधिकारियों का DA 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63% महंगाई भत्ता
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में IAS, IPS और अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें 60 प्रतिशत की जगह 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2026 से लागू होगा। खास बात यह है कि जुलाई से अब तक की बकाया राशि का भुगतान भी कैश किया जाएगा।

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की थी। इसके बाद अखिल भारतीय सेवाओं के महंगाई भत्ता नियम, 1972 के तहत यह बढ़ी हुई दर राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू हो गई है।

अधिक भुगतान होने पर होगी वसूली

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि, यदि किसी अधिकारी को तय राशि से अधिक महंगाई भत्ते का भुगतान हो जाता है तो अतिरिक्त राशि संबंधित अधिकारी से वसूल की जाएगी। एरियर का भुगतान उसी कार्यालय से किया जाएगा, जहां से संबंधित अवधि में अधिकारी का वेतन निकाला गया था।

संबंधित कार्यालयों को वेतन पर्चियों में संशोधन कर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले भुगतान की गई राशि का समायोजन भी किया जाएगा।



Share

Leave a Reply