BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : ठंड से बचने के लिए लगाए गए अलाव की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

CG : ठंड से बचने के लिए लगाए गए अलाव की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Share

 कोरबा। जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम बडमार में मंशीदास महंत 72 वर्ष निवास करता था। उसके साथ ही सात पुत्र व पत्री भी रहते थे। वे प्रतिदिन ठंड से बचने घर में ही अलाव लगाते आ रहे थे। उन्होंने रविवार को भी अलाव जलाया था। वे सभी देर शाम तक अलाव तापते रहे. इसके बाद अपने अपने कमरे में चले गए। मंशीदास अलाव के समीप ही जमीन चटाई बिछाकर कंबल ओढ सो गया। रात करीब 12 बजे मंशीदास की चीख पकार सुनकर परिजनों की नींद खल गईं। वे बाहर निकले तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।

अलाव के आग ने बुजुर्ग को पूरी तरह चपेट मेंले लिया था। वह कंबल सहित जल रहा था। परिजनों ने चादर की मदद से किसी तरह आग को बुझाने में सफलता पाई, तब तक बुजुर्ग करीब 80 फीसदी झुलस चुका था। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बतौर शरीर में स्याही लगाया. तत्पश्चात उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया। उसने दो दिनों तक चले ईलाज के बाद आधी रात के बाद ईलाज के दौरान दम तोड लिया। मृतक के बेटे ने बताया कि घटना के बाद जलने से राहत पाने उसके शरीर पर इंक डाले थे उसके बाद अस्पताल लेकर पहुचे और इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले में मुख्य आधार पर बयान दर्ज किया गया है वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

 
 


Share

Leave a Reply