BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : नदी पार करते वक्त बहा पूरा परिवार, मां-बेटी की मिली लाश, पिता-पुत्र लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…..

CG : नदी पार करते वक्त बहा पूरा परिवार, मां-बेटी की मिली लाश, पिता-पुत्र लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…..
Share

बीजापुर। बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लॉक में बहती इंद्रावती नदी के ग्राम उसपरी के पास फिर एक घटना घटित हुई। यहां इंद्रावती नदी में 5 लोगों से भरी नाव पलट गई। इस हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई है और पिता-पुत्र लापता है, जिनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं एक महिला को बचा लिया गया है।

यह हादसा भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि इंद्रावती नदी के किनारे बोड़गा गांव में रहने वाले 5 लोग भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी बाजार आए थे। सामान लेकर जब वे सभी शाम 5 बजे लौट रहे थे, तभी नाव उसपरी झिल्ली घाट के पास इंद्रावती नदी में पलट गई। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक महिला को बचा लिया।

वहीं पति-पत्नी और दो बच्चे लापता हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने उनकी तलाश शुरु की। 18 घंटे की खोजबीन के बाद रेस्क्यू टीम ने दुधमुंही बच्ची और मां के शव को खोज निकाला है। वहीं पिता और पुत्र लापता है, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रेस्क्यू टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

इस घटना के मामले में तहसीलदार सूर्यकांत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शाम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। गुरुवार सुबह जब टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया, तो मां-बेटी की लाश टावेल से बंधी हुई मिली। पिता-पूत्र की तलाश जारी है और एक महिला को बचा लिया गया है।



Share

Leave a Reply