CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : प्रदेश में मिला HMPV का पहला केस, कोरबा में तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर, बिलासपुर के बाद अब बच्चे को रायपुर AIMS ले जाने की तैयारी

CG : प्रदेश में मिला HMPV का पहला केस, कोरबा में तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर, बिलासपुर के बाद अब बच्चे को रायपुर AIMS ले जाने की तैयारी
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस का पहला केस कोरबा में सामने आया है। यहां 3 साल के मासूम बच्चे में इस जानलेवा वायरस के लक्षण मिलने पर गंभीर हालत में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर अपोलो अस्पताल में भी बच्चे की हालत में ज्यादा सुधार नही होने पर अब उसे रायपुर एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस जानलेवा वायरस के संक्रमण की जानकारी के बाद कोरबा सहित बिलासपुर में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

जानकारी के मुताबिक कोरबा में एक तीन साल के मासूम बच्चे की तबियत बिगड़ने पर उसे चिंताजनक हालत में बिलासपुर अपोलो हास्पिटल लाया गया था। बच्चे की हालत में सुधार नही होने पर जांच किया गया। 27 जनवरी से उपचार के लिए भर्ती बच्चे की जांच रिपोर्ट में शुक्रवार को एचएमपीवी संक्रमण की पुष्टि हुई। इस बात की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इस जानलेवा संक्रमण की जानकारी होते ही अपोलो अस्पताल प्रबंधन द्वारा तत्काल बच्चे को अस्पताल के अन्य मरीजों से अलग आईसीयू में ले जाया गया।

यहां भी बच्चे की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। जिसके बाद अब बच्चे को बिलासपुर से रायपुर एम्स रेफर करने की तैयारी किये जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि एचएमपीवी वायरस से संक्रमित बच्चे के तीन और भाई-बहन हैं। इस जानकारी के बाद उन्हें अब निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो पीड़ित बच्चे के भाई-बहन में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं एचएमपीवी वायरस के संक्रमण की जानकरी के बाद कोरबा के साथ ही बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

 


Share

Leave a Reply