लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

CG : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

CG : पत्नी की हत्या कर पति ने लगाई फांसी, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Share

 बलौदाबाजार।  जिले में बुधवार सुबह होटल व्यापारी पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थतियों में लाश मिली है। आशंका है कि, पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना पलारी थाना क्षेत्र में जारा गांव की है। मृतकों की पहचान जगमोहन देवांगन (43) और जमुना बाई (40) के रूप में हुई है। सुबह कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर बच्चों को शक हुआ तो उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा। तब मां की लाश बिस्तर पर पड़ी मिली। जबकि पिता पंखे से लटकते मिले।

जानकारी के मुताबिक, जगमोहन और जमुना गांव में खाने-पीने का होटल चलाते थे। इनके दो बेटे और एक बेटी है। मंगलवार की रात खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो गया था। इसी बीच रात में वारदात हुई है। आशंका जताई जा रही है कि, किसी बात पर विवाद हुआ होगा। जिसके बाद पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाई होगी।

पुलिस कर रही पूछताछ

हालांकि, परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों के अनुसार, दंपती के बीच कोई विवाद नहीं था। उनके रिश्ते सामान्य थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि, जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Share

Leave a Reply