CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम! 5 दिनों में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग

CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम! 5 दिनों में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब की जमकर बिक्री हुई। नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की बिक्री से सरकार को 54 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस बार शराब की बिक्री में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रकम के लिहाज से यह इजाफा करीब 3 करोड़ 95 लाख रुपये का है।

आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 5 से 9 नवंबर के बीच प्रदेश में कुल 54 करोड़ 60 लाख 76 हजार 510 रुपये की शराब की बिक्री हुई। पिछले वर्ष की इसी अवधि के तुलनीय पांच दिनों में शराब की बिक्री 50 करोड़ 65 लाख 46 हजार 390 रुपये रही थी।

आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को शराब की कुल बिक्री 8.98 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 2.3 प्रतिशत कम थी। लेकिन इसके बाद बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को बिक्री में 8.8 प्रतिशत, 7 नवंबर को 9.1 प्रतिशत, 8 नवंबर को 9.8 प्रतिशत और 9 नवंबर को 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

शराब की श्रेणियों की बात करें तो इन पांच दिनों में देशी शराब की बिक्री करीब 19.55 करोड़ रुपये रही। वहीं, विदेशी स्पिरिट की बिक्री 29.66 करोड़ रुपये और माल्ट श्रेणी की बिक्री करीब 5.38 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

आंकड़ों से स्पष्ट है कि शुरुआती दिन बिक्री में गिरावट के बाद अगले चार दिनों में शराब की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी हुई। पांचवें दिन यानी 9 नवंबर को पिछले साल की तुलना में सबसे अधिक 12.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।



Share

Leave a Reply