CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG : महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकते: तालाब में गई थी नहाने... फिर जो हुआ...!!

CG : महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकते: तालाब में गई थी नहाने... फिर जो हुआ...!!
Share

रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला की छेड़खानी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपित अरविंद गुप्ता (38 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों का आरोपी पहले भी कई मामलों में नामजद था। महिला ने थाने में लिखित आवेदन दिया कि दोपहर में तालाब में नहाने गई, तो अरविंद गुप्ता ने उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। महिला के चिल्लाने और बचाव करने पर वह भाग गया। महिला ने आगे बताया कि कुछ दिन पहले भी अरविंद गुप्ता ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील बातें की थीं। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर अरविंद ने शराब के नशे में गलती स्वीकार की और माफी मांगी।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें मामूली चोटें पाई गईं। आरोपित अरविंद गुप्ता पर पहले भी छेड़छाड़ और प्रतिबंधक कार्रवाई के मामले दर्ज हैं। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अरविंद गुप्ता को इस छेड़खानी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, महिला प्रधान आरक्षक समुंद निराला व हमराह स्टाफ की इस महिला संबंधी अपराध के त्वरित निराकरण में अहम भूमिका रही है।



Share

Leave a Reply