BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : सांसद बृजमोहन ने जन औषधि केंद्र का किया अवलोकन, बोले- गरीबों को सस्ती दवाएं और युवाओं को मिलेगा रोजगार

CG : सांसद बृजमोहन ने जन औषधि केंद्र का किया अवलोकन, बोले- गरीबों को सस्ती दवाएं और युवाओं को मिलेगा रोजगार
Share

 रायपुर : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को जन औषधि दिवस के अवसर पर कालीबाड़ी चौक में जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया और इसका अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप यह जन औषधि केंद्र खोला गया है, जहां बाजार से 80 से 90 प्रतिशत कम दामों पर दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे आम जनता, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग, जो महंगी दवाइयों के कारण उचित इलाज नहीं करा पाते थे, उन्हें सीधा लाभ मिलेगा।

सांसद अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी के सभी 70 वार्डों में 70 और पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 200 जन औषधि केंद्र खोलने की योजना है, जिससे न केवल गरीबों को सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस योजना को शीघ्रता से लागू करने के निर्देश दिए।

सांसद अग्रवाल ने यह भी घोषणा की कि जिला अस्पताल में ओपीडी के बाहर स्थित जन औषधि केंद्र को मुख्य मार्ग की ओर स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि मरीजों को अधिक सुविधा मिल सके। इसके लिए उन्होंने सांसद निधि से ₹5 लाख देने की घोषणा की।

इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के मैनेजर अनीस वोडिटेलवर, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, पार्षद रवि सोनकर सहित विभागीय अधिकारी, मेडिकल स्टॉफ और सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

जन औषधि केंद्रों के विस्तार की इस पहल से रायपुर लोकसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं किफायती बनाया जाएगा, जिससे प्रदेश के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।



Share

Leave a Reply