BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG : नींव खोदने के दौरान गिरी कच्चे मकान की दीवार, 2 श्रमिकों की मौत

CG : नींव खोदने के दौरान गिरी कच्चे मकान की दीवार, 2 श्रमिकों की मौत
Share

 दुर्ग. धमधा थाना अंतर्गत कच्चे मकानं की दीवार के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई. घटना ग्राम हीरेतरा की है, जहां दोनों श्रमिक मकान की नींव की खुदाई कर रहे थे. इस बीच बाजू से सटे कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसमें दोनों दब गए. एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है. (दुर्ग में मकान की दीवार गिरने से 2 श्रमिकों की मौत)

थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम हीरेतरा निवासी गुरुदेव चंदेल ने शुक्रवार सुबह अपने मकान के लिए मजदूरों को नींव खोदने का काम शुरू किया. इसके लिए ग्राम पेन्ड्रावन निवासी कमल नारायण ठाकुर, ईश्वरी गायकवाड, पोषण डांगे और दुर्गेश ठाकुर को मजदूरी करने बुला लिया. सुबह करीब 9 चारों युवकों नींव खोदने का शुरू कर दिया, जहां नींव के मिट्टी खोदी जा रही थी. उसके बगल से कच्ची मिट्टी से मकान बना हुआ था. घंटेभर में चारों ने दो से तीन फीट गहरी नींव खोदी. इस बीच कच्चे मकान की दीवार का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया, जिसमें कमल नारायण ठाकुर (25 वर्ष) और ईश्वरी गायकवाड़ (35 वर्ष) दब गए. उस दौरान शेष दोनों मजदूर थोड़ी दूरी पर काम कर रहे थे. वह दोनों दीवार के नीचे आने से बच गए.

घटना की जानकारी होने पर तुरंत डायल 112 पर कॉल कर करके पुलिस सो सूचना दी गई. इस बीच ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे दोनों युवक को बाहर निकला. दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धमधा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने कमल नारायण को मृत्यु घोषित कर दिया.



Share

Leave a Reply