CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG- पत्नी ने खुद उजाड़ लिया अपना सुहाग, बेटे ने खुद ही किया अपनी मां को पुलिस के हवाले

CG- पत्नी ने खुद उजाड़ लिया अपना सुहाग, बेटे ने खुद ही किया अपनी मां को पुलिस के हवाले
Share

 Crime News : पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया, इधर मां की करतूत बेटे को पता चली, तो वो खुद ही अपनी मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही विकासखंड का है। आरोप है कि पति चरित्रशंका को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठाया।

पत्नी ने घर मे सो रहे पति को टांगिया मारकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद काम से घर लौटे बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने पहुचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बघररा गांव के मटियाटोला की है जहाँ पर रहने वाले घोरे लाल पूरी और उसकी पत्नी वेदकुवर पूरी का आए दिन विवाद होता रहता था।

पति घोरे लाल हमेशा पत्नी वेद कुँवर पर उसके चरित्रशंका को विवाद करता था। घटना दिवस को घर के पास रहने वाले घनी राम के घर छठी का कार्यक्रम हो रहा था जहाँ दोनो पति पत्नी शामिल हुए और वापस अपने घर आ गए, जिसके बाद पति घोरे लाल और पत्नी वेदकुवर का फिर एक बार जमकर विवाद हुआ पति के द्वारा धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ पत्नी वेदकुवर के संबंध होने को लेकर शक करने लगा।

विवाद के बाद पति घोरे लाल घर मे सो गया उसी दौरान नाराज पत्नी घर मे रखे टांगिया से पति घोरेलाल के गले मे दो बार वार किया जिससे वो वही मृत हो गया। पत्नी घर के सामने जाकर रो रही थी, जब उसका बेटा राजकुमार पूरी घर पहुचा तो माँ के द्वारा घटना की जानकारी दी, तो बेटा घर के अंदर जाकर देखा। बिस्तर पर पिता घोरे लाल मृत अवस्था में पड़े थे।

जिसके बाद बेटे के द्वारा पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और माँ को लेकर मरवाही थाने पहुचा जहा पर आरोपी पत्नी के द्वारा पति घोरेलाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी की माने तो पति के द्वारा चरित्र शंका से परेशान होकर पत्नी ने घर मे सो रहे पति को टांगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया।। आए दिन पति के द्वारा चरित्र शंका से पत्नी परेशान थी।



Share

Leave a Reply