रायपुर: पेट्रोलियम व खाद्य सामग्री की महंगाई के विरोध में मोवा में चक्का जाम
रायपुर। देश में पिछले एक माह के दौरान पेट्रोल की क़ीमतो में 20 बार वृद्धि की गई। पेट्रोल की क़ीमत 100 रूपए के पार होने खाद्य तेल की क़ीमत 180 रूपए लीटर पार का रिकार्ड मोदी सरकार ने अपने नाम पर स्थापित कर लिया है। पेट्रोलियम पदार्थ में लगातार वृद्धि होने से लोगों का बजट पूरी तरह से गड़बड़ा गया है लोगों का जीवन और कठिन हो गया है ।
विनोद तिवारी ने पेट्रोल की क़ीमत 100 रुपया पार होने के विरोध में पिछले 7 दिन से अनोखा प्रदर्शन किया जा रहा है हू बहु 6 फ़िट के पेट्रोल पम्प की डमी तैयार कर उस पर मोदी आयल लिखा हुआ है। साथ ये भी लिखा है की देश में पेट्रोल 100₹ के पार ये है मोदी का अत्याचार, साइकिल रैली आदि की जा रही है।
आज पीसीसी के आह्वान पर आज विधानसभा रोड मोवा में 12 बजे सांकेतिक चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज किया। पेट्रोल पम्प की डमी लिए कार्यकर्ता खड़े रहे डमी के बीच खड़े कार्यकर्ताओं ने मोदी जी स्मृति ईरानी रमन सिंह और धर्मेंद्र प्रधान के मुखौटे पहन रखे थे । साथ ही मोदी गैस 880 रूपए का भी होर्डिंग हाँथो में लेकर सड़क पर खड़े हो मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करते रहे, आम लोगों ने भी इस विरोध का समर्थन कर अपना विरोध दर्ज किया। विनोद तिवारी ने कहा ये पेट्रोल मूल्य वृद्धि और महँगाई के विरोध में प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।
विनोद तिवारी ने ये भी कहा की ये वही लोग है जब युपीए की सरकार थी तब पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत में थोड़ी से वृद्धि हुई थी। तब ये लोग हमारी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का पोस्टर महंगाई डायन बना कर जारी किया था। स्मृति ईरानी से लेकर सभी लोग सड़क पर तमाशा कर रहे थे चूड़ियाँ फ़ेक रहे थे वो आज कहां है क्यू चुप है। जबकि आज तो उनकी ही सरकार है और पेट्रोल 100 के पार है कहा छुप कर बैठे है वो प्रदर्शनकारी शर्म आनी चाहिए आम जनता के जेब में डाका डालते समय मोदी सरकार ने 1 साल में पेट्रोल डीज़ल के माध्यम से लिए जाने वाले टेक्स से 2 लाख 50 हज़ार करोड़ का मुनाफ़ा कमाया है। इन्हें शर्म आनी चाहिये कोरोना काल में जब सरकार को लोगों की सहायता करनी चाहिए । तब ये पेट्रोल की मूल्य वृद्धि कर आम लोगों के जेब में डाका डाल उनका जीवन और कठिन कर रहे हैं। जबकि विश्व मार्केट में तेल की क़ीमत काफ़ी कम है फिर ये मूल्य वृद्धि क्यू ।
बात सिर्फ़ पेट्रोल डीज़ल की नही है आज गैस की क़ीमत को देख लो आसमान छू रही है सरसों का तेल 70 से 180 पहुँच गया है इसी तरह अन्य वस्तुएँ भी महँगी हुई है जिससे लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। महिलाएं घर कैसे चला रही है ये उनका दिल ही जानता है इस सरकार ने आम आदमी के जीवन में कितनी तकलीफ़ भर दी है ये दर्द वही समझ सकते है। ये सरकार तो ग्राहकों से मुनाफ़ा कमाने वाली सरकार बन गई है ।
आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शेख़ फ़रीद ,राम चक्रधारी ,विक्की वधवानी ,बिज्जू बंजारे , रूबल मेहता , राजेश टंडन, बिनोद, श्याम झा ,विकास तिवारी ,अभिनव पाठक, राहुल , गोलू, लक्ष्य ,विवेक आदि साथी उपस्थित थे।




