CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी की कार्रवाई

सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ चालानी की कार्रवाई
Share

जांजगीर-चांपा । कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्ग निर्देशन में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए राजस्व, पुलिस और स्थानीय निकाय के अधिकारियों का दल गठित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मार्च 2020 से 19 जुलाई तक नगर पंचायत अड़भार क्षेत्र में 1578 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 1 लाख 87 हजार 730 रूपये का अर्थदंड वसूल किया गया। इसके लिए चौक चौराहों में बिना मास्क पहने लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है साथ ही कोविड-19 के संक्रमण तथा बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने तथा उससे निपटने के लिए समुचित उपाय जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। कोविड संक्रमण की संख्या कम होने के कारण जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए लोगों के आवागमन एवं व्यवसायिक गतिविधियों में सशर्त छूट दी गई है।
 



Share

Leave a Reply