चेम्बर चुनाव-2021 : पहले दिन 64 नामांकन पत्र दिये गये व 26 जमा हुए
रायपुर | छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव वर्ष 2021 के चुनाव प्रक्रिया के तहत दिनांक 18 फरवरी, 2021 गुरूवार को प्रत्याशियों द्वारा कुल 64 नाम निर्देशन पत्र खरीदे गये तथा शाम 5 बजे तक कुल 26 नाम निर्देशन पत्र जमा हुए।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली एवं निर्वाचन अधिकारी प्रकाशचन्द गोलछा ने बताया कि नामांकन पत्र प्राप्ति के प्रथम दिन 64 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गये जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद हेतु 2-2 व रायपुर जिले के उपाध्यक्ष पद हेतु 16 एवं मंत्री पद हेतु 14 तथा रायगढ़ जिले के उपाध्यक्ष -2, पद मंत्री-1, दुर्ग जिले के उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद हेतु 1-1, जांजगीर-चांपा जिला के उपाध्यक्ष-1,मंत्री पद हेतु-2, बिलासपुर जिला के उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद हेतु 1-1, कोरबा जिला के उपाध्यक्ष पद हेतु 1, बेमेतरा जिला के उपाध्यक्ष एवं मंत्री पद हेतु 1-1,मुंगेली जिला उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1, राजनांदगांव जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1, दुर्ग जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1,भिलाई जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1, बालोद जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1,बिलासपुर जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1, सरगुजा जिले से उपाध्यक्ष एवं मंत्री 1-1,गरियाबंद जिले से उपाध्यक्ष पद हेतु 1, प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र खरीदे गये।




