BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ ओले पडऩे के आसार,पढ़े पूरी खबर

राज्य में कहीं-कहीं अंधड़ के साथ ओले पडऩे के आसार,पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर, राज्य में आगामी चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं पर मौसम का मिजाज बदल सकता है। इस दौरान तेज अंधड़ चलने तथा तेज गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे अथवा ओले गिरने की संभावना है।
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण छत्तीसगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है जो कि 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके साथ ही एक द्रोणिका बनी हु ई है जो कि दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश से लेकर तमिलनाडू तक 0.9 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। कल दिनांक 30 अपै्रल को छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। वहीं कहीं-कहीं पर तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओले पडऩे और तेज अंधड़ चलने की संभावना बनी हुई है। इधर अपै्रल माह के अंतिम दिनों में मौसम के मिजाज में आ रहे बदलाव के बीच भी अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर दर्ज नहीं किया जा रहा है। राज्य के अधिकांश प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष फर्क नहीं आया है, वहीं निकट के दिनों में भी तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है।
 



Share

Leave a Reply