चन्द्रभूषण शर्मा उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए
रायपुर | विगत दिनों उत्तर भारत समाज कल्याण समिति छुईया छठ तलाब हीरापुर टाटीबंध रायपुर में उत्तर भारत समाज कल्याण समिति के लोगों की उपस्थिति में समाज के अध्यक्ष पद के लिए श्री भोला सिंह जी के मार्गदर्शन में मतदान संपन्न हुआ । जिसमे 487 मत प्राप्त कर 114 वोटों से जीत हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी पर श्री चन्द्रभूषण शर्मा जी निर्वाचित हुए l जिसमें मुख्य रुप से राजकुमार चौधरी जी, दिवाकर अवस्थी जी, हिरदेश शर्माजी, अशोक सिंह जी एवं अजय तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l




