नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बदला मौसम का मिजाज: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में अब चलेगी भीषण लू

 बदला मौसम का मिजाज: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, प्रदेश में अब चलेगी भीषण लू
Share

रायपुर। प्रदेश में तेज गर्मी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर सहित कई जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, तीन-चार दिन में गर्मी और बढ़ेगी। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में भीषण गर्मी धीरे-धीरे असर अपना दिखा रही है। प्रदेश में शुक्रवार को कहीं तापमान 40 तो कहीं 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है। वहीँ रायपुर में आज तापमान 42 के पार हो सकता है। सुबह से ही तेज गर्मी और गर्म हवा चल रही है, जिसके चलते काफी गर्मी का सामना राजधानी वासियों को करना पड़ रहा है।

जानिए मौसम विभाग का क्या कहना है-
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया गया है कि आगामी एक सप्ताह तक भीषण गर्मी, तेज धूप के साथ 25 मई से लू का दौर भी जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानियों ने बताया एम्फन तूफान ने हवा का रुख बदल दिया है। हवा पश्चिमी चलने लगी है। पिछले तीन दिन में तूफान ने हवा से पूरी नमी खींच ली है। इस वजह से तापमान में उछाल आया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शनिवार व रविवार को आंशिक रूप से तेज गर्मी रहेंगे। कहीं कहीं मौसम परिवर्तन से बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर है, इसलिए इसके सक्रिय होने से लोगों कोई खास राहत नहीं मिलेगी।


Share

Leave a Reply