रायपुर में दुकानों के खुले रहने के समय मे हुआ परिवर्तन,अब दुकान इतने बजे तक खुल सकेगी
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बधेल के निर्देश पर रायपुर जिले के नागरिकों को अब और अधिक सुविधाएं मिलने जा रही हैं। यहां की आर्थिक- व्यापारिक गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से धीरे धीरे गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर रायपुर द्वारा सूचीबद्ध दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के बंद होने के समय में एकरूपता लायी गयी है l अब कलेक्टर रायपुर द्वारा निर्धारित सूची के तहत निर्धारित दुकानें शाम 5 बजे तक खोली जा सकेंगी। कलेक्टर रायपुर डा एस भारती दासन ने बताया कि सूची के अनुसार दुकानों और प्रतिष्ठानों के खुलने के दिन (वार) यथावत रहेंगे । इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है ।




