CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 24 घंटे के अंदर बारिश व ओले गिरने की संभावना

 प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज: 24 घंटे के अंदर बारिश व ओले गिरने की संभावना
Share

महासमुंद। मौसम में कुछ दिनों से बदलाव आ गया है तेज धूप होने के बाद भी हवे में ठंडकता थी। गुरुवार दोपहर बदली सी छाई हुई थी। इधर, मौसम के बदलाव के चलते पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत महसूस हुई है। प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 व 48 घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश व ओला गिरने की संभावना है। यह मौसम 13 मार्च तक बना रहेगा। बता दें कि 26 फरवरी से 6 मार्च तक धूप तेज होने की वजह से गर्मी एकदम बढ़ गई थी । तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। अधिकतम पारा 38 डिग्री तक चला गया था। धूप की तपिश से लोग हलाकान हो गए थे । इस गर्मी को देखकर लोग कुलर व एसी का उपयोग कर रहे थे। वहीं कुलर व एसी सुधार वाले दुकानों में लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। 8 मार्च से मौसम का मिजाल बदलने लगा और तेज धूप होने के बाद भी हवा नमीयुक्त था। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। अब शाम होते ही ठंडी हवा चल रही है| मौसम में एक बार फिर बदलावा आ गया है। ऐसा लग रहा है कि आज या कम बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग के एसपी चंद्रा ने बताया कि मौसम में बदलाव हो रहा है। दो पश्चिमी विक्षोभ 11 और 13 मार्च को प्रभावित कर रहा है। निचले स्तर पर ईस्टरलीज (पूर्वी हवा) और वेस्टरलीज (पश्चिमी हवा) और द्रोणिका / हवा की अनियमित गति के बीच संगम के कारण, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 11 से 13 मार्च के दौरान और 12 और 13 मार्च को झारखंड और बिहार में गरज के साथ पृथक वर्षा। 12 मार्च को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी पृथक ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास में चक्रीय चक्रवाती घेरा 0.9 किमी से ऊपर तक स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के 11, 12और 13 मार्च को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

17 मार्च के बाद तपेगा सूरज 
मौसम विभाग की मानें तो 13 तक बारिश की संभावना है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 17 मार्च से सूरज तपेगा। इससे गर्मी एकदम बढ़ जाएगी। इस बार तापमान अधिक रहेगा। 17 के बाद से तापमान में सीधे दो से तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। करीब आठ दिनों तक तापमान चढ़ा रहेगा, क्योंकि इन आठ दिनों में अधिकतम पारा 40 डिग्री तक पहुंचेगा। मार्च के महीने में सर्द व गर्मी का दौर चलता रहेगा। होली पर्व तक मौसम में परिवर्तन का दौर चलता रहेगा। 


Share

Leave a Reply