CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हॉस्टल में आधी रात को मचा बवाल : छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, हॉस्टल का गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला

हॉस्टल में आधी रात को मचा बवाल : छात्राओं ने जमकर किया हंगामा, हॉस्टल का गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन, जानिए पूरा मामला
Share

 बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने देर रात जमकर हंगामा मचाया। हॉस्टल का गेट तोड़कर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। दरअसल जिला प्रशासन के स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने से रोके जाने से छात्राएं नाराज थीं। अव्यवस्था सहित अपनी लंबित मांगों को तत्काल पूरा करने हॉस्टल के सामने देत रात हंगामा मचाया। सुबह 5 बजे तक ABVP और नाराज छात्राएं प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

छात्राओं का कहना है कि यहां वार्डन हिटलर जैसा बर्ताव करती है। उनके तानाशाही रवैए से परेशान हैं। शुक्रवार शाम यूनिवर्सिटी कैंपस में जिला प्रशासन ने स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम रखा था, जिसमें ‘स्वीप म्यूजिक फेस्ट लोकतंत्र और संगीत का संगम’ कार्यक्रम था। इसमें सभी स्टूडेंट्स को बुलाया गया था, लेकिन, बिलासा देवी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं को वार्डन ने कार्यक्रम में जाने नहीं दिया। 

छात्राओं ने कहा कि NAAC की टीम को दिखाने के लिए चार मंजिला हॉस्टल में लिफ्ट शुरू की गई थी, जिसे एक हफ्ते में ही बंद कर दिया गया। छात्राओं ने मेस में टेंडर और घटिया खाना देने के साथ ही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराने जैसी मांगें भी रखीं। 



Share

Leave a Reply