CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर में कारोबारी से ठगी: फूड कंपनी का एजेंसी देने के नाम पर कारोबारी से लाखों रूपये की ठगी

 रायपुर में कारोबारी से ठगी: फूड कंपनी का एजेंसी देने के नाम पर कारोबारी से लाखों रूपये की ठगी
Share

रायपुर। फूड प्रोडक्ट का फेसबुक पर फर्जी विज्ञापन देकर एंजेसी देने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट आजाद चौक थाने में दर्ज करायी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार समता कालोनी आजाद चौक निवासी मोती सचदेव 66 वर्ष पिता सुदामामल सचदेव ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह व उसकी पत्नी कमला सचदेव एमआर फूड के नाम से कंपनी चलाते है। छोटे भाई श्रवण सचदेव ने हाल ही में फेसबुक पर यमी फूड कंपनी के फूड प्रोडक्टस का एक ऐड देखा। इसे मोनिका सोनी नाम की लड़की ने पोस्ट किया था। छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एजेंसी लेने के लिए उस पर दिए नंबर पर संपर्क किया। इस पर 10 जुलाई को उनकी बात मुकेश कुमार सिन्हा नाम के व्यक्ति से हुई। उसने खुद को यमी फूड्स कंपनी को  छग.प्रदेश का एरिया सेल्स मैनेजर बताया। अगले दिन 11 जुलाई को मुकेश समता कॉलोनी स्थित कारोबारी सचदेव के पास पहुंचा। उसने सचदेव की बात अपनी कंपनी के राजी थॉमस नाम के आदमी से करवाई।
 
थॉमस ने कारोबारी सचदेव से कहा कि वह उनको छत्तीसगढ़ का डीलर बना देगा। दोनों के बीच डील तय हुई कि एजेंसी लेने के लिए फूड प्रोडक्ट का ऑर्डर देना होगा और रकम एडवांस देनी होगी। 12 जुलाई को मोतीलाल सचदेव के मेल पर राजी थॉमस ने एक फर्जी सुपर डिस्ट्रीब्यूटर एप्रेसल एग्रीमेंट भेजा। इस लेटर पेड के बदले थॉमस ने 5 लाख रुपए मांगे। सामान आर्डर एवं अन्य चार्ज करके कुल मिलाकर थॉमस के बताए आसीआईसीआई बैंक के दिल्ली ब्रांच के खाते में 7 लाख रुपए जमा करवा दिए। तीन दिनों तक कंपनी के इन अफसरों ने रायपुर के कारोबारी से कोई संपर्क नही किया ,अब सभी के फोन भी बंद है। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

 


Share

Leave a Reply