CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
Share

अंबिकापुर। नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को नया रायपुर से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गांधीनगर थाना में पीड़ित मिथलेश मालवीय निवासी नवापारा ने नौकरी लगवाने के नाम पर 9 लाख 50 हजार रुपए किश्तों में लेकर चम्पत होने की रिपोर्ट 9 मार्च को दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पुलिस आरोपी संतोष कुमार निर्मलकर निवासी अभनपुर नया रायपुर की पतासाजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि संतोष कुमार निर्मलकर (32) नया रायपुर में है। इसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी को रायपुर थाना राखी से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के बैंक खाता, जिसमें 4 लाख की रकम का होना बताया जा रहा है, उसे पुलिस ने होल्ड करवा दिया है।



Share

Leave a Reply