रेत खदान के नाम पर 35 लाख रूपए की ठगी, 7 जनवाी से करेंगे पीडि़त भूख हड़ातल
भिलाई। चारामा स्थित सराधुनवागांव में वर्ष 2014-15 में रेत खदान के संचालन के नाम पर तत्कालीन प्रभारी मंत्री के लोगों ने पीडि़त के साथ 35 लाख रूपए की ठगी की है। जिसकी शिकायत पीडि़त पिछले पांच साल से पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन से लेकर अन्य जगह की जा रही है। लेकिन ऊंची राजनीतिक पहुंच रखने वाले इन रसूदारों पर आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।
कांकेर पुलिस और दुर्ग पुलिस प्रशासन ने अब तक कोई सहयोग नही किया गया। उक्त बाते भिलाई सेक्टर 5 निवासी शैलेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने एक पत्रकारवार्ता में कही। श्री पाण्डेय ने आगे बताया कि वर्ष 2015 से 2017 तक रेत खदान के संचालन के नाम पर ऊंची राजनीति रसूख रखने वाले मुन्ना पाण्डेय, गोल्डी सोनी, बसंत साहू, भूनेश्वर नागराज व इनके दबाव में तत्कालीन नगर पंचायत सीएमओ सौरभ तिवारी ने मिलकर रेत खदान संचालन के नाम पर मेरे से 35 लाख रूपए ठगी किए हैं।
सरकार बदलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से आस जगी है कि ठगी करने वाले इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही होगाी। आज मैंने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को लिखित में ज्ञापन और इस मामले का दस्तावेज सौंपा हूं। ताकि मुझे न्याय मिल सके। इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, भिलाई नगर विधायक, दुर्ग, कलेक्टर और दुर्ग पुलिस अधीक्षक को भी दिया है। श्री पाण्डेय ने कहा सेक्टर 9 चौक पर भूख हड़ताल पर बैठूंगा और इस शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक पैदल मार्च कर शिकायत पत्र सौंपूंगा और फिर पैदल ही वापस भूखहड़ताल स्थल पर वापस आऊंगा। अपने अंतिम सांस तक न्याय के लिए लड़ाई लउूंगा। ये लोग मुझसे राजनीतिक द्वेष रखते हैं क्योंकि मेरा सगा भाई विनोम पाण्डेय नगर निगम भिलाई में एल्डरमेन था।




