CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ : मुखबिरी के शक में 3 युवाओं की हत्या , जन अदालत लगाकर वारदात को दिया अंजाम

छत्तीसगढ़ : मुखबिरी के शक में 3 युवाओं की हत्या , जन अदालत लगाकर वारदात को दिया अंजाम
Share

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर से माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी के शक 3 युवाओं की हत्या कर दी। इनमें एक युवती भी शामिल है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने गुरुवार रात जन अदालत लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। मामला जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित इलाके इडिनार में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी। इस जन अदालत में इलाके के 2-3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। उनके बीच माओवादियों ने युवक पुनेम, युवती मंगी समेत एक अन्य युवक को खड़ा किया। हाथों को रस्सी से बांध रखा था।

फिर ग्रामीणों से कहा कि ये तीनों गद्दार हैं। ये सभी पुलिस को हमारी सूचना देते थे। यह कहकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से वार कर तीनों की हत्या कर दी। इधर, इस संबंध में बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
 



Share

Leave a Reply