छत्तीसगढ़ : मछली पकड़ने गए दो युवक करंट की चपेट में आए, मौके पर हुई मौत
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित सितली नाला में मछली पकड़ने गये दो ग्रामीणो की करंट लगने से मौत हो गयी है। वही अन्य तीन ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई। मृतकों में ग्राम पतेरापाली निवासी साकू राम ध्रुव (60) और जीवराज (55) शामिल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली के पांच ग्रामीण मनरेगा कार्य से वापस आकर सितली नाला डायर्वसन मे मछली पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे थे ,तभी नाले मे लगे पनडुब्बी पंप के चपेट मे जीवराज आ गया, और उसे बचाने गया साकू भी करंट की चपेट में आ गया।
करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना के बाद से गांव मे मातम पसरा है।




