छत्तीसगढ़ भाजपा ने बलात्कारियों के पक्ष में बयान देकर देश की बहन बेटियों के प्रति अपनी सोच का परिचय दिया - घनश्याम राजू तिवारी
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने भाजपा सांसद मोहन मंडावी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि बेटियों के सम्मान को सुरक्षित न रख पाने वाले गुनहगार भाजपाई आज अपनी नाकामी को छुपाने गैंगरेप जैसी घटनाओं को बनावटी कह रहे हैं। हाथरस,भदोही, बलरामपुर, कठुवा, उन्नाव जैसी घटनाएं 56 इंच सीने वाले मोदी सरकार के माथे पर कलंक का टीका है, जो ऐसे बयानों से धूल नही सकते।
Also Read:- प्राइवेट पार्ट्स में छुपाकर ले जा रहे थे 1.32 करोड़ का सोना, एअरपोर्ट से तीन लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश हाथरस मैं देश की एक बेटी मनीषा से सामूहिक अनाचार हुआ हो दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई हो यह समूचे देश जानता है आखिर इसे बनावटी कैसे कह सकते हैं भाजपा सांसद मोहन मंडावी को इस बयान के लिए मनीषा के परिजन से क्षमा याचना करनी चाहिए और अपने इस गलत बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।




