CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया डीएलएड का रिजल्ट, यहां देखिए परिणाम...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया डीएलएड का रिजल्ट, यहां देखिए परिणाम...
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित डी.एल.एड. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा का परिणाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्ही.के. गोयल ने बताया कि डी.एल.एड. प्रथम वर्ष में कुल 6747 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 2622 बालक तथा 4125 बालिकाएं शामिल है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 4170 है, जिसमें 61.80 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए उत्तीर्ण प्रशिक्षणर्थियों में बालिकाओं का 63.36 प्रतिशत तथा बालकों का 59.34 प्रतिशत रहा।

इसी तरह डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 2022 में कुल 5559 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 2087 बालक तथा 3472 बालिकाएं शामिल है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 4214 है। इस परीक्षा में 75.83 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी उत्तीर्ण हुए। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में बालिकाओं का 77.76 प्रतिशत तथा बालकों का 72.61 प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में कुल 02 प्रशिक्षणार्थियों के परीक्षा परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये हैं।



Share

Leave a Reply