CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ BREAKING: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों सहित 3 बच्चों की मौत

छत्तीसगढ़ BREAKING: नदी में डूबने से दो सगे भाइयों सहित 3 बच्चों की मौत
Share

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बुधवार को नदी में डूबने से दो सगे भाइयों सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। तीनों बच्चे एक साथ चनान नदी में नहाने के लिए गए थे। सूचना मिलने पर आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच गई है। पहले दोनों सगे भाइयों के शव बरामद हुए। इसके तीन घंटे बाद तीसरे बच्चे का भी शव बरामद हो गया है। इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसा कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, शहर से करीब 10 किमी दूर नवडीह गांव निवासी सगे भाई दिनेश (10) व प्रियांशु (7) वहीं पास में रहने वाले अपने एक दोस्त रंजीत (7) के साथ बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों को बिना बताए घर से कुछ दूर बह रही चनान नदी में नहाने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे दौड़ते हुए गए और नदी में कूद पड़े। इसके बाद वे गहरे पानी में फंस गए थे। जानकारी पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को भी बुला लिया गया। इसके बाद बच्चों की तलाश शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद दोनों भाइयों दिनेश और प्रियांशु के शव मिल गए, लेकिन तीसरे बच्चे रंजीत का पता नहीं चल रहा था। काफी कोशिशों के बाद गोताखोर दोपहर करीब 2 बजे घटना स्थल से दूर उसका शव बरामद कर सके।



Share

Leave a Reply