CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शिविर ग्राहक एवं सराफा व्यापारी के हित में- चैम्बर अध्यक्ष पारवानी

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का शिविर ग्राहक एवं सराफा व्यापारी के हित में- चैम्बर अध्यक्ष पारवानी
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसियेशन के नव-नियुक्त पदाधिकारी अध्यक्ष - अनिल बरड़िया, महामंत्री - नरेन्द्र दुग्गड़, कोषाध्यक्ष - सुरेश भंसाली ने संयुक्त विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी की आज दिनांक 3 जून 2021 को छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के द्वारा राज्य भर में चलाए जा रहे हाल मार्किंग रजिस्ट्रेशन शिविर की श्रृंखला में रायपुर के दो दिवसीय हॉल मार्किंग रजिस्ट्रेशन शिविर का समापन संध्या 5 बजे होटल मधुबन सदर बाजार में हुआ ।

आपको बता दे कि समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी (बीआईएस), भारतीय मानक ब्यूरो के राज्य प्रमुख श्री गोपीनाथ विशेष रूप से उपस्थित हुए। दो दिवसीय शिविर बहुत ही अच्छे वातावरण में रायपुर सराफा एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हुआ। समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अनिल बरडिया ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सराफा व्यापारियों में रजिस्ट्रेशन के प्रति अच्छी जागरूकता दिखाई दे रही है। हमें उम्मीद है कि हम 15 जून के पूर्व इस शिविर की श्रृंखला के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छी संख्या के साथ रजिस्ट्रेशन करने में सफल हो सकेंगे।

छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के मंत्रीद्वय दीपचंद कोटडिया एवं नीलेश सेठ ने जानकारी दी कि दो दिवसीय शिविर में लगभग 100 सराफा व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और लगभग 100 से अधिक व्यापारियों ने इसकी जानकारी ली है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष सर्वश्री उत्तम गोलछा, हरख मालू (रायपुर सराफा अध्यक्ष) धरम भंसाली, सुनील बी.सोनी, सौरभ जैन, दीपक डागा, हरीश डागा, महावीर मालू, दीपक कवाड़, कपिल दोषी, महावीर लुंकड, देवेन्द्र सोनी, रविकान्त, अनिल जैन उपस्थित रहे।

इस दौरान विनायक का हालमार्किंग सेंटर, आभूषण हॉलमार्किंंग सेंटर, नाकोड़ा हॉलमार्किंग सेंटर, सीजीआर हॉलमार्किंग सेंटर का भरपूर सहयोग मिला। महामंत्री नरेन्द्र दुग्गड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले क्रम में 4 जून शुक्रवार को बिलासपुर में, 7 जून को राजनांदगांव में, 11 जून को बलौदाबाजार में शिविर का आयोजन होने वाला है। छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एवं बीआईएस के मार्गदर्शन में छ.ग. सराफा एसोसियेशन व्यापारी हित हेतु सतत् कार्य करने के लिए संकल्पित हैं। इसके पूर्व धमतरी एवं दुर्ग सराफा के सहयोग से धमतरी एवं दुर्ग जिले में दो दिवसीय हालमार्किंग रजिस्ट्रेशन शिविर का सफल आयोजन कर चुका है, उक्त जानकारी छ.ग. सराफा के मंत्रीद्वय दीपचंद कोटाडिया एवं नीलेश सेठ (प्रचार-प्रसार) के द्वारा दी गई ।
 



Share

Leave a Reply