CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ सिनेमा अवार्ड : चल हट कोनो देख लिही को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार

छत्तीसगढ़ सिनेमा अवार्ड : चल हट कोनो देख लिही को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा का प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड नवा रायपुर स्थित श्री सौभाग्यम आडिटोरियम में संपन्न हुआ। जिसमें बेस्ट फिल्म का पुरस्कार चल हट कोनो देख लिही को दिया गया। इस फिल्म को 11 पुरस्कार मिले। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड स्व. क्षमानिधि मिश्रा को दिया गया, जिसे उनके परिवारवालों ने ग्रहण किया। फिल्मकार मनोज वर्मा को फिल्म भूलन द मेज के लिए सम्मानित किया गया।
स्मार्ट सिनेमा अवार्ड के आयोजक पीएलएन लकी ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार (1965) के निर्माता स्व. विजय कुमार पांडेय की 79वीं जयंती पर आयोजन किया गया। इस वर्ष 2022 में रिलीज 13 फिल्मों का नामांकन प्राप्त हुआ था। ज्यूरी सदस्यों में उत्तम मंडल, फिल्मकार अनुपम जैन व पत्रकार सुधीर आजाद तम्बोली शामिल थे। अतिथिगणों में फिल्मकार मनोज वर्मा, फिल्म समीक्षक पत्रकार विजय मिश्रा, कौशल शर्मा, अनुमोद राजवैध, जगदीश राव के साथ जयप्रकाश पांडेय उपस्थित थे।
इन्हें मिला पुरस्कार
लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड - स्व. क्षमानिधि मिश्रा, बेस्ट फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही, निर्माता छोटेलाल साहू, बेस्ट एक्टर- दिलेश साहू, बेस्ट एक्ट्रेस- अनिकृति चौहान, बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- उदय कृष्ण (कुरुक्षेत्र), मनीष मानिकपुरी (मार डारे मया म), बेस्ट विलेन- क्रांति दीक्षित (कुरुक्षेत्र), बेस्ट विलेन- श्रेया महंत (नवा बिहान), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अंशुल चौबे (दुल्हन पिया की), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- प्रतिभा पांडेय (मोर मया ल राखे रहिबे), बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट- रजनीश झांजी (चल हट कोनो देख लिही), बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल)- अंजली सिंह, बेस्ट कामेडियन- क्रांति दीक्षित (मार डारे मया म), बेस्ट म्यूजिक नवलदास-सुनील सोनी, बेस्ट लिरिक्स- राकेश चौहान सहित अनेक कैटेगरी में पुरस्कार दिया गया।



Share

Leave a Reply