छत्तीसगढ़ कांग्रेस का ट्वीट- जो महामारी को भी महोत्सव बना दे उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं,भाजपा ने भी किया जवाबी ट्विट
कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रविवार दीया जलाने की अपील की है. इससे पहले जनता कर्फ्यू के मौके पर पीएम ने थाली-ताली बजाने को कहा था. इस बीच पीएम के इस ऐलान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया और तंज कसा गया.
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से लिखा गया, ‘जली को आग कहते हैं, बुझी को राख कहते हैं, जो महामारी को भी महोत्सव बना दे…उसे नरेंद्र दामोदर दास कहते हैं’.
जली को आग कहते हैं
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) April 3, 2020
बुझी को राख कहते हैं
जो महामारी को भी महोत्सव बना दे
उसे नरेंद्र दामोदरदास कहते हैं
बता दें कि ये मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म विश्वनाथ का डायलॉग है, जिसको छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मौजूदा परिस्थिति के हिसाब से बदल दिया. अगर कांग्रेस की बात करें तो पार्टी की ओर से लगातार बड़े नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संबोधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं और निशाना साध रहे हैं.
जिसके जवाब में भाजपा ने भी ट्विट कर ये कहा
गमों की बाढ़ में भी वे नई इक आस देते हैं
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 3, 2020
डरे सहमे मनों में एक शुभ विश्वास देते हैं
सही कहते हो बीमारी को उत्सव में बदल देते
उसी जननायक को नरेंद्र दामोदरदास कहते हैं https://t.co/3ihxG1e1M5




