टीकाकरण के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के फैसले का छग कांग्रेस ने किया स्वागत
रायपुर. केंद्र सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की कि अब 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी कोरोना टीका लगेगा। केंद्र के इस फैसले का छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने स्वागत किया है।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख कर 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी वर्ग के लोगों को कोरोना टीका लगाने की सलाह दी थी। केंद्र की मोदी सरकार ने इस सुझाव को स्वीकारा और 1 मई से 18 वर्ष से अधिक की आयु के सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है।




