CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ कंटेनमेंट जोन : इन जिलों में मिले एक परिवार में 4 और दूसरे में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित

 छत्तीसगढ़ कंटेनमेंट जोन : इन जिलों में मिले एक परिवार में 4 और दूसरे में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से चिंताजनक हो रही है। जिला प्रशासन ने रिसाली और दुर्ग निगम क्षेत्र के एक-एक वार्ड को कंटेनमेंट जोन बनाया है।

जिले के रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड-23 आशीष नगर पश्चिम में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दुर्ग निगम क्षेत्र के बोरसी में बम्लेश्वरी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए है।

नगर निगम रिसाली के कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने बताया कि पहले आशीष नगर पश्चिम में पहले तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को एक और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए उस क्षेत्र को कंटेनमेंट बना दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां बेरिकेडिंग की गई है।

वहीं नगर निगम दुर्ग में बोरसी के बम्लेश्वरी कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां भी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री का भी प्रशासन पता कर रहा है।

कंटेनमेंट जोन में क्या खुला, क्या बंद
चिन्हांकित क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद।
प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जायेगी।
कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी कारणों से बाहर निकलना प्रतिबंधित रहेगा।
जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संबंधित क्षेत्र में स्वास्थ्य की निगरानी और निर्देश के अनुसार सैंपल जांच के लिए लिये जाएंगे।
कंटेनमेंट जोन की निगरानी लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की जायेगी।
ये भी पढ़ें- लॉकडाउन लॉकडाउन : पूरे प्रदेश में 2 अगस्त तक लॉकडाउन, इन सेवाओं को रहेगी छूट, महामारी को देखते हुए राज्य की सरकार ने किया ऐलान, देखे आदेश की कॉपी

कोरोना संक्रमित 100 एक्टिव मरीज
जिले में कोरोना मरीजों के मिलने की दर स्थिर बनी हुई है। वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ा है। फिलहाल रिकवरी रेट 98 प्रतिशत के करीब है। अब तक जिले में कुल 96,499 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 94,608 रिकवर हो गए हैं। और 1791 मरीज की मौत हो गई। जिले में अभी भी 100 एक्टिव मरीज मौजूद है।


Share

Leave a Reply