छत्तीसगढ़ : इंजीनियरिंग कॉलेज में फूटा कोरोना बम . 5 छात्र कोरोना पॉजिटिव
जगदलपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है. प्रदेश के हर जिले से कोरोना के नये मामले सामने आ रहे है. इसी बीच यह खबर निकलकर सामने आ रही है कि जगदलपुर जिले के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में 5 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉस्टल पहुंच गई है और छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों की जांच हो रही है.जो संक्रमित छात्रों से मिले थे। मौके पर जगदलपुर एसडीएम भी पहुंचे थे।




