CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़- देबाशीष नंदा ने संभाला कोल इंडिया के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) का कार्यभार

छत्तीसगढ़- देबाशीष नंदा ने संभाला कोल इंडिया के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) का कार्यभार
Share

 बिलासपुर:  देबाशीष नंदा ने सोमवार को कोल इंडिया लिमिटेड के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) का कार्यभार संभाला। यह कार्यभार संभालने से पहले नंदा इंडियन ऑयल में कार्यकारी निदेशक (गैस) के पद पर कार्यरत थे।

यूसीई बुरला, संबलपुर विश्वविद्यालय से मकैनिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन करने के बाद  नंदा ने आरईसी राउरकेला से प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रैजुएशन किया। उन्होंने आईआईएफटी, नई दिल्ली से मास्टर्स इन इंटरनैशनल बिजनेस की पढ़ाई भी की है।

 नंदा ने 1988 में इंडियन ऑयल के मार्केटिंग डिविजन में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी अपनी सेवाओं की शुरुआत की और 11 वर्षों तक सर्वो ल्यूब्रिकेंट्स की मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को देखा। 1999 में उन्होंने कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट ग्रुप में कार्य शुरू किया, जहां कंपनी के बिजनेस डेवलपमेंट कार्यों का निर्वहन किया और खासकर कंपनी के ल्यूब्रिकेंट बिजनेस का विस्तार विदेश तक किए जाने में अहम भूमिका निभाई और पीओएल एक्सपोर्ट एवं इंडियन ऑयल की अनुषंगी कंपनियों के गठन में अहम योगदान दिया।

वर्ष 2009 में वे कंपनी के गैस बिजनेस के कार्यों से जुड़े, जहां आगे चलकर उन्होंने इंडियन ऑयल के ‘नैचुरल गैस’ बिजनेस को हेड किया, जिसका टर्नओवर 20 हजार करोड़ रुपये था। इंडियन ऑयल के नैचुरल गैस बिजनेस को नई उंचाइयों तक ले जाने में नंदा की कुशल रणनीतियों का अहम योगदान रहा और कंपनी के नैचुरल गैस बिजनेस का व्यापक विस्तार हुआ।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड सहित विभिन्न संस्थानों एवं औद्योगिक इकाइयों के साथ समन्वय कायम करते हुए  नंदा ने विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने यूएस-इंडिया एनर्जी टास्क फोर्स की अगुआई भी की और बांग्लादेश व श्रीलंका आरएलएनजी एक्सपोर्ट के लिए पाइपलाइन से जुड़े कार्यों में अपनी सेवाएं दी। यूरिया प्लांट के लिए एचपी-एचटी डोमेस्टिक गैस के एग्रीगेटर की भूमिका भी उन्होंने निभाई।



Share

Leave a Reply