छत्तीसगढ़ को मिली चौथी आईएएस दंपत्ति, जल्द करेंगी ज्वाइन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक और आईएएस संपत्ति मिली है, केंद्र ने उन्हें छत्तीसगढ़ ज्वाइनिंग के लिए रिलीव कर दिया है। आंध्रप्रदेश कैडर की आईएएस प्रतिष्ठा मेमगाई जल्द ही छत्तीसगढ़ में ज्वाइन करेगी। 2018 बैच की आईएएस प्रतिष्ठा दो-तीन दिनों में वो अपनी ज्वाइनिंग दे देगी। इससे पहले वो आंध्र प्रदेश कैडर की आईएएस थी, लेकिन मैरिज ग्राउंड पर उनका कैडर एक्सचेंज हुआ है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में तीन आईएएस दपत्ति पहले से पोस्टेड हैं, जिनमें 1994 बैच के निधि छिब्बर और विकासशील अभी केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर चल रहे हैं। 2004 बैच के अलरमेल मंगई डी और अन्बलगन पी छत्तीसगढ़ में ही अलग-अलग विभागों में पदस्थ हैं। वहीं 2010 बैच की आईएएस रानू साहू अभी कोरबा कलेक्टर हैं, जबकि उनके पति जेपी मौर्य धमतरी कलेक्टर के बाद फिलहाल मंत्रालय में पोस्टेड हैं। चौथे दंपत्ति के रूप में संबित मिश्रा और प्रतिष्ठा मेमगाई छत्तीसगढ़ में सेवा देंगे।
आईएएस प्रतिष्ठा मेमगाई की शादी 2018 बैच के ही छत्तीसगढ़ कैडर के अफसर संबित मिश्रा के साथ हुई है। संबित अभी रायगढ़ के धर्मजयगढ़ में एसडीएम हैं। आईएएस कैडर में ये नियम है कि अगर पति-पत्नी अलग-अलग कैडर में हैं, तो पत्नी का पति के कैडर में या पति का पत्नी के स्टेट कैडर में एक्सचेंज हो सकता है।




