डब्लूएचओ से छत्तीसगढ़ को मिले ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया आभार
रायपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच देश को स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मुहैया करवा रही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डव्लूएचओ, भारत) ने देश को 4000 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर उपलब्ध करवाये हैं। आज स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने इन ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर में छत्तीसगढ़ को मिले 150 ऑक्सिजन कंसेंट्रेटर स्वीकार करते हुए संगठन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के माध्यम से बड़ी सौगात मिली है।
उन्होंने आगे बताया कि आज 8 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की क्षमता वाले 150 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव जी ने वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) का आभार व्यक्त किया और बताया कि आने वाले दिनों में करीब 20000 मास्क भी उपलब्ध कराने की पहल डब्ल्यूएचओ की तरफ से हुई है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के साथ विधायक शैलेश पांडे और विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से डॉ प्रमित पटले, उड़िया नाग, डॉ नितिन पटेल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।




