छत्तीसगढ़ की युवती की हादसे में हुई मौत , साइकिल चलाने के दौरान हुआ हादसा
रायपुर : छत्तीसगढ़ की युवती की एक हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवती कर्नाटक के दांदेली जिले में एक सेमिनार में भाग लेने पहुचीं थी। वह मेडिकल की छात्रा थी। वह अपने दोस्तों के साथ दांदेली में हिडन वैली होमस्टे में रुकी थी। बताया जा रहा है कि वह साइकिल चला रही थी।
इसी दौरान वो पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद उसके सिर में गंभीर चोट आई और नाक से खून बहने लगा। देखते ही देखते युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दांदेली ग्रामीण पुलिस स्टेशन में हुआ।




