छत्तीसगढ़ को इस कार्य के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मिला देश में 2 स्थान
रायपुर : छत्तीसगढ़ को भारत सरकार से एक और पुरस्कार मिला है। गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह अवॉर्ड दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने इसकी अधिकारिक घोषणा की है।
सीसीटीएनएस और आईसीजेएस में गुड प्रेक्टिस के लिए देशभर में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान मिला है। प्रदेश को क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम और इंटर-ऑप्रेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बेहतर कार्य के लिए यह पुरस्कार मिला है।




