CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

एक चक्के में चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार की बैलगाड़ी - अमित जोगी

 एक चक्के में चल रही है छत्तीसगढ़ सरकार की बैलगाड़ी - अमित जोगी
Share

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग लोगों के टीकाकरण में जोर-शोर से शुरू हुई सीजी टीका पोर्टल के बंद होने और इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के अधीनस्थ विभाग चिप्स को व्यवस्था सुधारने के लिए पत्र लिखे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के संवादहीनता और समन्वय की कमी है, एक चक्के में  छत्तीसगढ़  छत्तीसगढ़ सरकार की बैलगाड़ी लडख़ड़ाते हुए चल रही है जिसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को भोगना पड़ रहा है।

अमित जोगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ऑनलाइन शराब के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पंजीयन से लेकर घर घर शराब पहुंचाने का काम सुचारू रूप से किया जा रहा है, वहीं जीवनदायिनी रक्षक टीका के लिए अब छत्तीसगढ़ के नौजवानों को फिर से लंबी लाइन लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार ने 18-44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए जोर शोर से  सी जी पोर्टल चालू किया था लेकिन सरकार की अकर्मण्यता, गैरजिम्मेदारी और लापरवाही के कारण पोर्टल खराब हो गया है। व्यवस्था की कुछ ही दिन में  पोल खुल गई। जिस कारण न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को पत्राचार करना पड़ रहा बल्कि अब ऑनलाइन की जगह मैनुअल टीकाकरण किया जाएगा जोकि छत्तीसगढ़ के नौजवानों के जान के साथ खिलवाड़ है।


Share

Leave a Reply