CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सरिया के दाम में आई भारी गिरावट, घर बनाने का सपना होगा साकार, जल्दी बनवा लें अपना मकान

सरिया के दाम में आई भारी गिरावट, घर बनाने का सपना होगा साकार, जल्दी बनवा लें अपना मकान
Share

 रायपुर: घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। दरअसल सरिया के दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। दाम कम होने के बाद घर बनवाने की लागत में भी गिरावट आएगी। बता दें करीब डेढ़ महीने तक लगातार चढ़ने के बाद एक बार फिर से सरिया की कीमतों में गिरावट आई है।

देश के विभिन्न शहरों में बीते दो सप्ताह से सरिया के दाम में 4,500 रुपये प्रति टन तक की गिरावट आई है। भवन निर्माण सामग्रियों की कीमतें इस साल के मार्च-अप्रैल महीने के दौरान अपने उच्च स्तर पर पहुंच गई थीं। इसके बाद सरिया, सीमेंट जैसी सामग्रियों की कीमतों में तेजी से नरमी आई थी। खासकर सरिया के रेट जून महीने के पहले सप्ताह लगातार कम हुए थे। सरिया के मामले में तो भाव करीब-करीब आधे हो गए थे।
वहीं जून महीने में मानसून की दस्तक से फिर से इनके दाम तेजी से बढ़ने लग गए थे। पिछले डेढ़ महीने के दौरान तो लगभग हर सप्ताह सरिया का रेट करीब 1000 रुपये ऊपर चढ़ा था। अभी देश के लगभग हर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है, जिसके कारण निर्माण संबंधी गतिविधियां सुस्त पड़ गई हैं। इसका सीधा असर सरिया समेत अन्य सामग्रियों की डिमांड पर हुआ है। डिमांड में कमी आने की वजह से एक बार फिर सरिया के दाम गिरने लगे है।



Share

Leave a Reply