CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विजन के अनुरूप काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के विजन के अनुरूप काम कर रही छत्तीसगढ़ सरकार: भूपेश बघेल
Share

रायपुर,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और आधुनिक भारत के निर्माता स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती ’सदभावना दिवस’ के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के कोरिया, सरगुजा, दुर्ग, धमतरी, जगदलपुर एवं सुकमा में नवनिर्मित ‘‘राजीव भवन‘‘ का लोकार्पण किया. राजीव भवन का निर्माण जिला कांग्रेस कमेटी की गतिविधियों के बेहतर संचालन के उद्देश्य से किया गया है.

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी 28 जिलों में जिला कांग्रेस कमेटी के नये कार्यालय भवनों के निर्माण और जीर्णोद्धार कराए जाने का संकल्प लिया था. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह संकल्प अब साकार होने लगा है. सभी जिलों के जिला कांग्रेस कमेटी के भवन एक ही ड्राईंग डिजाईन निर्मित किए जा रहे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए इन भवनों को राजीव भवन का नाम दिया गया है.

सीएम भूपेश बघेल ने राजीव भवन के उद्घाटन अवसर पर कहा कि राजीव गांधी के विजन, सोनिया एवं राहुल के मार्गदर्शन के अनुरूप राज्य की कांग्रेस सरकार जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सतत प्रत्यनशील है. उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिलों में राजीव भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है, जिसमें से 6 भवन पूर्ण हो चुके हैं. 10 भवन निर्माणाधीन है. 4 भवनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, जबकि 5 भवनों का निर्माण अभी शुरू कराया जाना है. 3 भवनों के लिए भूमि के आवंटन की प्रक्रिया जारी है.


सीएम बघेल ने कहा कि प्रदेश प्रभारी पी. एल. पुनिया की इच्छा के अनुरूप नवगठित जिलों में भी राजीव भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चिन्हांकन एवं हस्तांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने राजीव भवनों के निर्माण को लेकर प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया की सक्रियता एवं सतत समीक्षा के लिए उनका आभार जताया. मुख्यमंत्री ने जिले के प्रभारी मंत्रियों सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, कोषाध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल और खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन से मिले सहयोग के लिए भी उनकी सराहना की. मुख्यमंत्री ने राजीव भवन के लिए जिलों में भूमि आबंटन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा कराने के लिए भी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को धन्यवाद दिया.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे, उस समय उन्होंने रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए भवन का निर्माण कराया. कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़े प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि अब मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में जिला कांग्रेस कमेटी के लिए राजीव भवन का निर्माण हो रहा है. पुनिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने संगठन के लिए भवन की आवश्यकता पर जोर दिया है, यह पार्टी संगठन के हित में अच्छा और प्रशंसनीय कार्य है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कार्यक्रम को वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया और जिलों में राजीव भवन के निर्माण के लिए सभी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की जनता तक सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने भी राजीव भवन के निर्माण से कांग्रेस की विचारधारा और गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी.
इस अवसर पर लोकसभा सांसद ज्योत्सना महंत वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुई. मुख्यमंत्री निवास में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती छाया वर्मा, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकारद्वय विनोद वर्मा और रुचिर गर्ग उपस्थित थे.

 



Share

Leave a Reply